फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपटमारों पर कूद पड़ी बहादुर महिला, स्कूटी समेत सड़क पर गिराकर बदमाश को दबोचा

Thu, 16 Nov 2017 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
झपटमारों से लड़ी बहादुर मह‌िला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जगतपुरी इलाके के राम नगर विस्तार में स्कूटी सवार बदमाश 36 साल रविंदर कौर की सोने की चेन झपटने की कोशिश की। रविंदर हिम्मत दिखाकर बदमाशों पर टूट पड़ी। रविंदर ने बदमाशों को स्कूटी समेत जमीन पर गिरा दिया।
विज्ञापन


एक बदमाश को उसने खुद ही काबू कर लिया, जबकि शोर सुनकर आए रविंदर कौर के पति दीपेंदर सिंह ने दूसरे बदमाश को लोगों की मदद से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कस्तूरबा नगर निवासी दीपक (25) व मंजीत सिंह उर्फ मुन्ना (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने रविंदर कौर की बहादुरी के लिए उसे एक हजार रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को ट्यूशन छोड़कर घर वापस लौट रही थी मह‌िला

- फोटो : फाइल फोटो
पुलिस के मुताबिक रविंदर कौर परिवार के साथ राम नगर विस्तार, कृष्णा नगर में रहती है। इसके परिवार में पति दीपेंदर सिंह व अन्य सदस्य हैं। मंगलवार दोपहर के समय रविंदर अपने बेटे को ट्यूशन छोड़कर घर वापस लौट रही थी।

इसी दौरान स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उसकी चेन झपटने का प्रयास किया। रविंदर ने एक हाथ से अपनी चेन जबकि दूसरे हाथ से बदमाश का हाथ पकड़ लिया। बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन रविंदर बदमाशों की स्कूटी के साथ भागने लगी। इस बीच दूसरे बदमाश ने उसकी चेन तोड़कर उस पर हमला कर दिया। लेकिन रविंदर ने हिम्मत नहीं हारी।

उसने बदमाशों को स्कूटी समेत गिरा दिया। एक बदमाश को उसने खुद ही काबू कर दिया, जबकि दूसरे बदमाश को पति ने पब्लिक की मदद से पकड़ लिया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें