फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यकीन नहीं था, पिता और भाई कर देंगे ऐसा कांड, पुलिस भी हैरान

Wed, 20 Sep 2017 07:49 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
अपने जिगर के कलेजे के साथ ऐसा कोई कैसे कर सकता है, यकीन नहीं होता, लेकिन यहां ऐसे ही हुआ है। पढ़ें आखिर ऐसी क्या वजह थी जो एक पिता को ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की है। कटकवारा गांव के रामकिशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने उसके पिता और भाई ने को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने कबूला है कि मृतक रामकिशोर आए दिन रुपये मांगता था और झगड़ा करता था। इससे परेशान होकर उसकी गला दबाकर हत्या की गई। 

पढ़ें:- गांव के प्रधान ने स‌िर्फ इसल‌िए करा द‌िया चाचा-भतीजे का बेरहमी से मर्डर, कटवा द‌िए थे कान

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के कटकवारा गांव के रहने वाले रामकिशोर उर्फ शेरा की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव सात सितंबर को गांव के बाहर पड़ा मिला था। परिवार वालों ने किसी तरह की रंजिश से इनकार करते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


गांव के लोगों से पारिवारिक कलह की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच की दिशा बदली। जिसके बाद परिवारीजनों से बातचीत की गई और आखिरकार पुलिस हत्याकांड के खुलासे तक पहुंच गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
रामकिशोर की हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका पिता लालाराम और बड़ा भाई रमेश निकला। दोनों के गुनाह कबूल करने पर पुलिस ने बुधवार को पुलिस लाइन में खुलासा किया। 

पढ़ें:- दो लाख रुपये के विवाद में दोस्त ने किया कत्ल, मोबाइल कॉल ने खोला राज

एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मृतक रामकिशोर नशा और जुआ की आदत से ग्रस्त था। इसको लेकर वह आए दिन घर वालों से रुपये की मांग करता था। बारह में से छह बीघा जमीन भी इसी में बिकवा दी। अब दोबारा रुपये को लेकर झगड़ा फसाद कर रहा था। 

इसी से तंग आकर पिता लालाराम ने उसकी अपने बड़े बेटे महेश की मदद से रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। लाठी से भी गला दबाया गया। इसके बाद दोनों शव गांव के बाहर फेंक आए और हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी को पिता ने जला दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें