पुलिस ने ग्राम प्रधान हत्याकांड में बड़ा खुलासा किया है। शूटर ने डेढ़ लाख रुपये में उसकी हत्या की थी। जानिए पूरी खबर...
घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। गगहा इलाके के पकड़ी गांव के प्रधान नागेंद्र यादव की हत्या के लिए डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। पड़ोस के जयराम ने शूटर रजनीश के जरिए हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने साजिशकर्ता और शूटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पढ़ें:- थप्पड़ मारा था, इसलिए पहले रेप किया, फिर उसे और उसके पति को मार डाला
एसपी दक्षिणी ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने प्रेस कांफ्रेंस में घटना का पर्दाफाश किया। उन्होंने कहा कि 12 नवंबर की शाम साढ़े छह बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने पकड़ी के प्रधान नागेंद्र यादव को गोली मार दी थी। शनिवार दोपहर इंस्पेक्टर प्रदीप शुक्ल ने ककरही के कोटहिया पोखरे से बॉसपुर निवासी रजनीश यादव को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में उसने बताया कि पकड़ी निवासी जयराम यादव ने जमीन के विवाद में प्रधान की हत्या के लिए डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी थी। उसके साथ बारानगर निवासी जयप्रकाश भी साथ था। पुलिस ने तीस हजार रुपये नगद, तमंचा भी बरामद किया।