फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में काम करने वाली के साथ बनाई अश्लील वीडियो, अपलोड की और फिर...

Tue, 27 Feb 2018 10:29 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हैदराबाद के रहने वाले 28 साल के एक आईटी कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है। उसपर आरोप है कि उसने अपनी नौकरानी के साथ अंतरंग पलों की वीडियो बनाकर पोर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दी। उसने ऐसा वेबसाइट का प्रीमियम सदस्य बनने के लिए किया। आरोपी आईटी कर्मचारी की पहचान नागेश्वर राव के तौर पर हुई है। पीड़िता उसके घर में काम करती है। उसने चुपके से महिला के साथ अपने अंतरंग पलों का वीडियो बना लिया और उसे पोर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया।

विज्ञापन


पीड़िता को वीडियो के बारे में तब पता चला जब उसके बेटे के दोस्त ने वेबसाइट पर उसे देखा और परिवार को इसकी सूचना दी। इसके बाद पीड़िता ने घाटकेसर पुलिस में नागेश्वर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। रचकोंडा पुलिस के सहायक आयुक्त जी सुदीप ने कहा- आरोपी पोर्न वेबसाइट का प्रीमियम सदस्य बनना चाहता था। सदस्य बनने के लिए किसी शख्स को वेबसाइट पर वीडियो अपलोड करनी पड़ती है और इसके एवज में बेवसाइट का मालिक पैसा देता है। वीडियो का योगदान देने वाले सदस्यों को प्वाइंट दिए जाते हैं।

आरोपी द्वारा अपलोड किया गया यह पहला वीडियो था। अधिकारियों ने कहा कि वीडियो अपलोड होने से पहले आईटी कर्मचारी और महिला के बीच किसी तरह का झगड़ा नहीं था। पुलिस पीड़ित महिला के वीडियो को वेबसाइट से हटाने की पूरी कोशिश कर रही है। वहीं पुलिस नागेश्वर से सवाल पूछ रही है और उसे आधिकारिक तौर पर हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें