फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे: 23 साल के व्यक्ति ने अपने 46 साल के बॉयफ्रेंड पर किया था चाकू से हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 25 Sep 2018 11:20 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पुणे पुलिस ने 23 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उसने अपने बॉयफ्रेंड पर बीते हफ्ते चाकू से हमला किया था। आरोपी व्यक्ति पुलिस कस्टडी से भाग गया था।

विज्ञापन


वह पुलिस क्सटडी से उस वक्त भागा जब पुलिस ने उसे पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया था।  

बताया जा रहा है कि 23 साल के आरोपी ने अपने 46 साल के समलैंगिक पार्टनर पर उस वक्त चाकू से हमला किया जब वह सो रहा था। वह उसकी सेक्स की मांग से परेशान हो चुका था। पीड़ित व्यक्ति स्थानीय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।

खडक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत हत्या, आर्म्स एक्ट और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।

मामले पर वरिष्ठ इंस्पेक्टर राजेंद्र मोक्शी का कहना है, 'कस्टडी के दौरान आरोपी ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की। जिसके बाद हम उसे अस्पताल लेकर गए। वहां वह लघुशंका का बहाना बनाकर भाग गया। हमने उसके खिलाफ गिरफ्तारी से बचने के तहत एक ताजा मामला दर्ज किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें