फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा पुलिस लाइन के मेजर और एलआईयू दरोगा की मौत

Tue, 25 Sep 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
हादसे में एलआईयू दरोगा की मौत
विज्ञापन
आगरा। एलआईयू के दरोगा रमेश चंद्र सारस्वत की रविवार रात को मौत हो गई। उन्हें आवास पर हालात बिगड़ने पर एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लाया गया था। वहीं एटा पुलिस लाइन के गणना कार्यालय के मेजर की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


उदयपुरा, इगलास, अलीगढ़ निवासी रमेश चंद्र सारस्वत (57) एलआईयू में दरोगा थे। दस साल से आगरा में तैनात थे। उनकी पत्नी प्रेमलता और बेटा अनुपम और बेटी निशा और सुरुचि मथुरा के नटवर नगर में रहते हैं। रमेश एलआईयू आगरा में तैनात थे। पुलिस लाइन स्थित आवास में रहते थे। पुलिस ने बताया कि रविवार की रात दो बजे उनकी हालत खराब हो गई। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। इस पर पुलिस उन्हें एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर आई। जहां उनकी मौत हो गई।

वहीं बल्टी गढ़ी, बल्देव, मथुरा निवासी गिरवर सिंह (57) पुलिस लाइन एटा में लाइन मेजर थे। वह सरकारी आवास में रहते थे। रविवार रात को उनकी हालत बिगड़ गई। इस पर निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें एसएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इमरजेंसी में उनकी मौत हो गई। उनके तीन बेटे हैं। चौकी प्रभारी इमरजेंसी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें