कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने एक युवती से छेड़छाड़ कर दी। इसे लेकर पंचायत बैठी। पंचायत में आरोपी को पांच जूते मारने की सजा सुनाई गई। इसके बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एक गांव में किराये पर कमरा लेकर रहता है। दो दिन पूर्व उसने मकान मालिक की बेटी से अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। युवती ने घटना की जानकारी दी तो परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने कर्मचारी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद पंचायत में उसे सजा सुनाई गई।