पाकिस्तानी हैकर्स ने हैदराबाद की करीब 50 शीर्ष आईटी कंपनियों के सर्वर पर साइबर अटैक किया है। सोसायटी फॉर साइबराबाद सिक्योरिटी काउंसिल (एससीएससी) भी इस अटैक में शामिल है, जिसने खुलासा किया है कि ये अटैक पिछले 10 दिनों में किए गए हैं और इसमें अधिकतर फाइनेंस कंपनिया है।
सूत्रों के अनुसार अटैक करने वाले हैकर्स कंपनियों से करोड़ों रुपये की मांग कर रहे हैं। ऐसे हमले पहले भी होते रहे हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हैकर्स ने भी बदले की भावना को जाहिर के चलते साइबर अटैक बढ़ा दिए हैं।
काउंसिल के अनुसार के मुताबिक ये हैकर्स सऊदी अरब, सोमालिया और तुर्की के सर्वर का इस्तेमाल करके हैकिंग कर रहे हैं। हालांकि एक-दो कंपनियों को छोड़कर बाकी ने अपना डाटा सुरक्षित कर लिया है। साइबर हमलों में तेजी के साथ यह भी खुलासा हुआ है कि हैकर्स हर पांच मिनट में प्रॉक्सी सर्वर बदल रहे थे।