फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलंकित हुए रिश्तेः अपनी ही बहन को बनाया हवस का शिकार

Fri, 14 Oct 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में एक युवक ने तीन साल की मासूम चचेरी बहन को अगवा कर उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


तड़के बच्ची के अचानक बिस्तर से अचानक गायब होने से परिवार से लेकर पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। कई घंटे के प्रयास के बाद बच्ची मिली तो पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।

पटेलनगर क्षेत्र में मां के साथ सो रही तीन साल की बच्ची बुधवार तड़के करीब तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। मां ने बेटी को गायब पाकर परिवार को जगाया। काफी ढूंढने के बाद भी बच्ची का सुराग नहीं लगा तो 100 नंबर पर सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण की खबर से फूले पुलिस के हाथ-पांव

अपहरण
बच्ची के अपहरण की खबर से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस के साथ अधिकारी भी मौके पर आ गए और इलाके में सक्रियता बढ़ा दी। सुबह छह बजे के करीब बच्ची लाल पुल पर एक होटल के पास रोती हुई मिली। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बच्ची के बारे में जानकारी दी तो पुलिस की जान में जान आई।

बच्ची से बातचीत हुई तो तहेरे भाई (ताऊ का लड़का) की करतूत का खुलासा हुआ। पुलिस ने बिना देर किए रिश्तों को कलंकित करने वाले आरोपी को दबोच लिया। पहले तो आरोपी टाल मटोल करता रहा। बाद में पूरा सच उगल दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुराचार और पोस्को अधिनियम में मामला दर्ज कर उसका चालान कर दिया। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि 22 साल का यह आरोपी नशे का आदी है। नशा बेचने के आरोप में वह जेल भी जा चुका है। आरोपी बच्ची को लड्डू खिलाने के बहाने घर से ले गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें