फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपने फेसबुक पर की है ये गलती, तो आपके दोस्त को भुगतनी पड़ेगी सजा

Sun, 05 Aug 2018 12:41 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

आपने ऑनलाइन धोखाधड़ी के बहुत से मामले सुने होंगे लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपके द्वारा की गई एक गलती आपके दोस्त के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। आज हम आपको ऐसे ही एक मामले के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें इस्तेमाल किया गया है फेसबुक अकाउंट का और धोखा दिया गया है उसके दोस्त को, जिसका अकाउंट हैक हुआ है।

विज्ञापन


इस मामले में धोखाधड़ी का शिकार हुआ है एक पत्रकार और अकाउंट हैक किया गया था उसकी दोस्त का। हैकर्स ने सबसे पहले तो पत्रकार की दोस्त का फेसबुक अकाउंट हैक किया और बाद में उसी अकाउंट से उसे (पत्रकार) को मैसेज किया। उससे व्हाट्सएप पर मैसेज करने को कहा गया। फिर कहा गया कि उसे पैसों की बेहद जरूरत है इसके लिए हैकर्स ने पैसे ट्रांसफर करने को कहा। साथ ही अकाउंट से जुड़ी डीटेल्स भी दीं ताकि पैसे आसानी से ट्रांसफर हो सकें। और ये भी लिखा कि छह बजे तक पैसे दे दूंगी।    

दोस्त को परेशान देखकर पत्रकार ने पांच हजार रुपये ट्रासंफर कर दिए। पत्रकार ने बताया कि हैकर्स ने उसके और उसकी दोस्त की फेसबुक चैट पढ़ने के बाद उसी लहजे में बात की ताकि उसे शक न हो। पैसे ट्रांसफर करने के बाद दोबारा मैसेज किया गया और इस बार मांंग होती है 3500 रुपये की। इस मैसेज के बाद पत्रकार को शक हो गया और उसने अपनी दोस्त को फोन किया। फिर उसकी दोस्त ने उसे बताया कि उसका अकाउंट हैक हो गया है।
विज्ञापन


पीड़ित की दोस्त ने बताया कि उसका अकाउंट हैक हो गया है और इस तरह के मैसेज केवल उसे ही नहीं बल्कि और भी लोगों को किए जा रहे हैं। पत्रकार की दोस्त ने उसे पूरी कहानी बता दी। उसने कहा कि उसके पास एक लिंक आया था और उसे कहा गया कि उसकी तस्वीरें अडल्ट साइट पर अपलोड हैं। इसके बाद उसने उस लिंक पर क्लिक कर दिया। फिर फेसबुक जैसा ही एक पेज खुला और लॉग इन करने का ऑपशन आया। उसने घबराकर फेसबुक से लॉग इन भी कर दिया। जिसके बाद उसका अकाउंट हैक हो गया। अकाउंट हैक कर लड़की के सभी दोस्तों को निशाना बनाया जाने लगा।  

विशेषज्ञों का कहना है कि हैकर्स इसी तरह के लिंक भेजते हैं और डरा धमकाकर या फिर लालच देकर अकाउंट हैक करते हैं। कई बार तो व्हाट्सएप पर आपके दोस्त भी आपको बड़े ब्रांड वाले लिंक भेजते होंगे जो कि उन्हें 10 लोगों को शेयर करने को कहा जाता है। लेकिन वह भी किसी का अकाउंट हैक करने का ही एक तरीका होता है।

विज्ञापन

ऐसे लिंक पर क्लिक न करें

इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए आपको कुछ सावधानियां बरतनी पड़ेंगी। जैसे यदि कोई लिंक आपके पास आए और उसमें लिखा हो कि आपको कोई इनाम मिला है तो ऐसे लिंक पर क्लिक न करें।

इसके अलावा ध्यान देने वाली बात ये भी है कि फेसबुक पर आजकल ऐसे लिंक भी आते हैं जैसे आपके पहले प्यार का क्या नाम होगा, या आप कितने लोगों का दिल तोड़ चुके हैं या फिर आपकी शादी कब होगी। ऐसे लिंक लोगों को बहुत ज्यादा आकर्षित करते हैं और लोग इनपर क्लिक भी कर देते हैं। ऐसा हर उम्र के पढ़े लिखे लोग करते हैं और बकायदा उस पोस्ट को शेयर भी करते हैं। लेकिन ये भी एक तरीका है किसी का अकाउंट हैक करने का। ऐसे धोखों से बचने के लिए जरूरी होगा कि आप ऐसे किसी भी तरह के लिंक पर क्लिक न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें