तमिलनाडु में सिरफिरे महिलाओं पर हमला कर उनकी हत्या किए जा रहे हैं। प्रोपोजल ठुकरा देने का खामियाजा एक और लड़की को चुकाना पड़ा है। एक सिरफिरे ने 24 साल की टीचर को उसकी शादी से ठीक एक हफ्ते पहने मौत के घाट उतार दिया है और खुद ने फांसी लगा कर जान दे दी है।
टीचर की पहचान फ्रेंसिना (24) के रूप में हुई है और वह तमिलनाडु के थूथुकुड़ी में रहती थी। बताया जा रहा है कि वह इंग्लिश स्कूल की टीचर थी और उसे आरोपी ने शानमुगापुरम की चर्च में मौत के घाट उतारा है। खबरों के अनुसार टीचर के हमले के बाद सर और कंधे पर काफी चौंटें आई थी।
उसको नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर ली थी, लेकिन उसने पकड़ने जाने से पहले ही निर्माणधीन बिल्डिंग में खुद को फांसी लगा ली।