फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी बन दिन में करता था पूजा-पाठ, रात में दिया बड़ी चोरियों को अंजाम

Thu, 01 Sep 2016 02:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
पुणे में एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो दिन में पुजारी बन पूजा-पाठ और रात में गैंग के साथ चौरी करता था। टाइम ऑफ इंडिया के अनुसार इस शख्स का नाम अजय मधुकर गायकवाड़ है और इसके खिलाफ चोरी के 130 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अजय के साथ तीन और लोग चोरियों को अंजाम देते थे। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक की तलाश की जा रही है। दरअसल इस गैंग ने पुणे, ठाणे और कल्याण में चोरियां की है और इनके पास से 878 ग्राम सोना और चांदी बरामद हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन

पुजारी ने चोरी न करने का लिया था प्रण, लेकिन वादा तोड़ा

- फोटो : gettty
गैंग के मास्टरमाइंड मोहम्मद अब्दुल शेख, मदन वीरन स्वामी काफी समय से अजय से जुड़े हुए थे। खबरों के अनुसार पुलिस ने पहले भी पुजारी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था और उसने वादा किया था कि वह अब ऐसा नहीं करेगा।

सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सुषमा चव्हाण ने बताया,' गैंग ज्यादातर हाईवे से जुड़े अपार्टमेंट को अपना निशाना बनाता था, जहां इन्होंने कई बड़ी चोरियों को अंजाम दिया है। '
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें