फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने मां पर ढहाए जुल्म, हाथ-पैर बांध रखता था बरामदे में

Wed, 07 Sep 2016 06:23 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला
विज्ञापन
ओडिशा के ढेंकानाल जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 85 साल की बुजुर्ग महिला को बहू-बेटे ने शारीरिक प्रताड़ना दी है। जिला प्रशासन ने शिकायत के बाद पीड़ित बुजुर्ग महिला को बहू-बेटे के अत्याचारों से मुक्त करा लिया है।
विज्ञापन


महिला को जिस समय प्रशासन दोनों के चुंगल से छुड़ाने आया था, उस समय बहू-बेटे ने मां का हाथ-पैर बांध कर उसे बरामदे में जमीन पर छोड़ा हुआ था। बुजुर्ग की हालत यह था कि  न तो वह सही से बैठ सकती थी और न ही लेट सकती थी।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने प्रशासन को दी बुजुर्ग की खबर

क्राइम
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार महिला का नाम सुनादेई मोहंती है, जिसे बहू और बेटा काफी लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे थे। बुजुर्ग के ऊपर हो रहे जुल्मों से पड़ोसी परेशान थे। महिला के ऊपर होते जुल्मों की हद टूटने पर उन्होंने प्रशासन को खबर दे दी।

पड़ोसियों ने बताया कि महिला को रोज पीटा जाता था, जिसकी चीखने की आवाजें आती थी। साथ ही न तो उसकी जरूरतें पूरी की जाती थी और न ही उसे पर्याप्त खाना दिया जाता था। जिला प्रशासन ने वहां से बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से उसे वृद्धा आश्रम में भेज दिया गया। खौफनाक सच के सामने आने के बाद भी बहू-बेटे को अपने किए का पछतावा नहीं है।

बहू का कहना है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, हर दिन उनकी वजह से घर में कुछ न कुछ नुकसान होता था। बहू ने कहा कि बुजुर्ग के इस बर्ताव के चलते ही उनके हाथ-पैर बांधने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें