फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलौना समझ कर पांच दिन की बच्ची को मारा पंच, गिरफ्तार

Wed, 07 Sep 2016 05:46 PM IST
टीम डिजीटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : cavendish press
विज्ञापन
यूनाइटेड किंगडम की टेस्को सुपर मार्केट में 63 साल के एक शख्स को पांच दिन की नवजात बच्ची के मुंह पर पंच मारने के आरोप में किया गया है। चौंकने वाली बात यह है कि आरोपी ने बच्ची को खिलौना समझ कर पंच मारा है।
विज्ञापन


डेली मेल के अनुसार नवजात एलिस डकर्स को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां से उसे अब छुट्टी दे दी गई है। दरअसल, बच्ची की मां एमी डकर्स (27) टेस्को के शॉपिंग सेंटर में नवजात बच्ची के साथ आई थी।

 
विज्ञापन

बच्ची की मां बोली, दर्दनाक था वो वाक्या

- फोटो : cavendish press
बच्ची की मां ने बताया कि एलिस को मारा गया पंच काफी तेज था और घटना बहुत ही दर्दनाक थी। महिला ने बताया, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि मेरे पांच दिन की बच्ची के साथ ऐसा भी हो सकता है।'

महिला ने बताया, 'एलिस जन्म के बाद पहली बार घर से बाहर निकली थी और जिस वक्त हमला हुआ उस समय वह मेरी सात साल की बेटी लिब्बी के साथ थी, जिसने अपनी आंखों के सामने शख्स को पंच मारते हुए देखा।'  पुलिस का कहना है कि बच्ची पर हमला करने के आरोप में शख्स के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें