फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की 21 आदिवासी छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले प्रिंसिपल की तलाश

Tue, 20 Mar 2018 09:54 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
ओडिशा में पुलिस ने आदिवासी छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले एक प्रिंसिपल के खिलाफ तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि सुंदरगढ़ जिले के उच्च विद्यालय के एक प्रिंसिपल पर 21 आदिवासी छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप है। 
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी प्रिंसिपल खेत्राबसी प्रधान के खिलाफ आईपीसी के तहत छेड़छाड़ का मामला और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी प्रिंसिपल राजधानी भुवनेश्वर से करीब 278 किमी दूर उत्तर पश्चिम में सुंदरगढ़ जिले के बांदभुवन गाव के जेमामानी हाई स्कूल में प्रधानाचार्य है।  

राउरकेला पुलिस अधिक्षक उमाशंकर दैश ने कहा कि इस मामले में जांच शुरू हो चुकी है। आरोपी को पकड़ने के लिए हम पूरी कोशिश कर रहे हैं उम्मीद है आरोपी जल्दी ही पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें की छात्राओं ने आरोपी प्रिंसिपल पर बीते महीने कई गंभीर आरोप लगाए थे। लड़कियों ने आरोप लगाया था कि प्रधान ने 10वीं की परीक्षाओं के दौरान उनकी मदद करने के नाम पर उन्हें किराए पर घर दिया। इस घर में उन्हें अश्लील वीडियो दिखाने के बाद उनके साथ छेड़छाड़ की। सभी छात्राएं परीक्षा केंद्र के पास ही रह रही थीं।

23 फरवरी की इस घटना के बाद आरोपी प्रिंसिपल ने छात्राओं को धमकी भी दी, कि अगर वह किसी से बताएंगी तो उन्हें परीक्षा में फेल कर दिया जाएगा। हालांकि लड़कियों ने 8 मार्च को घर लौटने के बाद ही अपने माता-पिता से इसकी शिकायत की। बता दें कि यह 10वीं की यह परीक्षा 22 फरवरी से 8 मार्च के बीच आयोजित हुई थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी प्रिंसिपल ने छात्राओं के कमरे की लाईट ऑफ करके उन्हें मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाई और फिर उनके नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की। 

छात्राओं ने शुरू में ही पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज करने की कोशिश की थी, लेकिन स्थानीय पुलिस ने सहयोग नहीं किया। इसके बाद पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने अधिकारियों से मिलकर मामले की शिकायत की जिसके बाद मामला सामने आया। फिलहाल पुलिस आरोपी प्रिंसिपल को पकड़ने में जुटी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें