उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसका बॉयफ्रेंड जो दीदी का देवर भी था, शादी के बाद उसकी जिंदगी में जहर घोलने का काम करेगा। सेक्स, ब्लैकमेलिंग और पुलिस से जुड़ा ये मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से आया है।
यहां नवविवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। आरोपी, पीड़िता की बड़ी बहन का देवर है। दरअसल शादी से पहले पीड़िता और आरोपी दोनों एक दूसरे से प्यार करते था। उसी के आधार पर वो शादी के बाद भी ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा।