जीटी एक्सप्रेस से दिल्ली से आगरा आ रही महिला से दो यात्रियों ने छेड़खानी कर दी। जीआरपी कंट्रोल रूम को सूचना देने पर जीआरपी के स्क्वॉड ने दोनों शोहदों को दबोच लिया। मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को जेल भेजा दिया गया है।
आगरा की महिला दिल्ली में नौकरी करती है। शनिवार की रात को जीटी एक्सप्रेस से आगरा आ रही थी। महिला ने पुलिस को बताया कि दिल्ली छूटते ही कोच में सवार दो यात्रियों ने अभद्र टिप्पणियां करना शुरू कर दी।
उन्होंने सीट बदल ली मगर दोनों ने इसके बाद भी पीछा नहीं छोड़ा। जब काफी देर हो गई तो महिला ने जीआरपी कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर ट्रेन में ड्यूटी कर रहे स्क्वॉड जवानों ने कोच में पहुंचकर दोनों शोहदों को पकड़ लिया।