फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिग छात्रा की पिटाई, तमाशबीन बने लोग

Sun, 22 Oct 2017 10:17 AM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कुर्ला स्थित नेहरू नगर इलाके में एक नाबालिग छात्रा की एक सिरफिरे ने पिटाई कर दी। छात्रा ने छेड़खानी का विरोध किया था।
विज्ञापन


इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। यह पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी इमरान शेख को हिरासत में लिया और उसके बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया।

ये भी पढ़ें- पुलिस ने छोड़ दिया छेड़छाड़ का आरोपी, आहत छात्रा ने दे दी जान

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की घटना बीते 17 अक्तूबर की है जब वह ट्यूशन जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर मौजूद इमरान नामक आरोपी ने उससे छेड़छाड़ की। छेड़खानी का विरोध करने के बाद छात्रा घर की ओर जाने लगी। तभी एक युवक ऑटो रिक्शा से उतरा और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

DEMO Pic
यह घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हुई है। मारपीट के बाद छात्रा के परिजनों ने नेहरू नगर पुलिस थाने में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने इमरान शेख को गिरफ्तार कर लिया लेकिन, मामूली मारपीट की घटना का मामला दर्ज करने के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया।

ये भी पढ़ें- युवतियों से छेड़छाड़ में दोस्तों के साथ धरा गया अधिकारी का बेटा

वहीं महिला आयोग ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने इस मामले में मुंबई पुलिस आयुक्त दत्ता फणसलगीकर से पुलिस कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें