फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के साथ 5 लोगों ने तीन दिनों तक किया सामूहिक बलात्कार

Thu, 28 Jun 2018 03:39 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के मनाली में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली एक लड़की के साथ 5 लोगों ने तीन दिनों तक सामूहिक बलात्कार किया है। समाचार एजेंसी के मुताबिक घटना की जानकारी बुधवार को मिली है। पुलिस का कहना है कि 17 जून को 12वीं में पढ़ने वाली दो लड़कियों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन


कुल्लू की एसपी शालिनी अग्निहोत्री का कहना है कि शिकायत के बाद उन्होंने 20 जून को लड़कियों को ढूंढ लिया था।  शुरुआत में तो दोनों लड़कियों में से किसी ने भी शारीरिक उत्पीड़न से संबंधित कुछ नहीं बताया। लेकिन जब उनसे पूछताछ की गई तो उनमें से एक ने कहा कि उसके साथ पंजाब के तीन युवकों ने बलात्कार किया था। इसके बाद दो स्थानीय लोगों ने भी उसके साथ बलात्कार किया।

अग्निहोत्री ने आगे बताया कि ये घटना 17-20 जून के बीच की है। पुलिस ने मामले में पंजाब के भटिंडा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य दो आरोपी अभी भी फरार हैं। उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक भले ही शारीरिक संबंध मर्जी से बनाए गए हों फिर भी इसे बलात्कार ही माना जाएगा क्योंकि लड़की नाबालिग है।
विज्ञापन


एसपी ने आगे बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं स्थानीय अदालत द्वारा तीन युवाओं को पुलिस हिरासत में भेजा जा चुका है और दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें