फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: मंदसौर में 8 साल की बच्ची का अपहरण के बाद रेप

Thu, 28 Jun 2018 02:45 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में 8 साल की नाबालिग का अपहरण के बाद बलात्कार हुआ है। वारदात को अंजाम देने के बाद दरिंदे ने बच्ची को जिले के एक सुनसान इलाके में छोड़ दिया। पुलिस का कहना है नाबालिग हाविज कॉलोनी स्थित अपने स्कूल से मंगलवार को लापता हो गई थी।

विज्ञापन


मंदसौर एसपी मनोज सिन्हा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित बच्ची बुधवार सुबह करीब 10 बजे लक्ष्मण दरवाजे के पास मिली। उसके शरीर पर चोट के बहुत से निशान हैं। उसके साथ रेप किया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की खबर मिलते ही वह बच्ची को पास के अस्पताल लेकर गए जिसके बाद उसे इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक जब वह बच्ची के पास पहुंचे तो उसकी हालत ठीक नहीं थी। उसके शरीर से बहुत ज्याजा खून बह रहा था। जब उसे पास के अस्पताल ले जाया गया तो वहां से डॉक्टरों ने उसे इंदौर के लिए रेफर कर दिया। इस वक्त उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बच्ची को अप्राकृतिक तौर पर प्रताड़ित किया है।
विज्ञापन


मामले पर पुलिस ने आगे बताया कि बच्ची के माता पिता इस वक्त उसके साथ हैं। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान के लिए जांच दल भेज दिया गया है। साथ ही स्कूल के अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें