फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती पर तेजाब उड़ेला, बाद में फायर की धमकी दे हुआ फरार

Wed, 19 Oct 2016 03:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एसिड अटैक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में घर में घुसकर युवती पर तेजाब से हमला किया गया। घटना बिजनौर के सुहागपुर गांव की है जहां युवक ने चारपाई पर लेटी युवती के ऊपर तेजाब उडे़ल दिया। इससे युवती गंभीर रूप से झुलस गई और उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिजनौर रेफर किया गया। तेजाब उड़ेलने से युवती का 70 फीसदी चेहरा झुलस गया है।
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी तमंचे से फायर कर धमकी देते हुए फरार हो गया। इस गांव के निवासी राजेश कुमार ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 16 अक्तूबर को उसकी बहन रेनू (23) पर हमला किया गया है। तेजाब डालने के बाद जब इसका विरोध किया गया तो आरोपी तमंचे से फायर करता हुए धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते फेंका तेजाब

राजेश कुमार के मुताबिक घटना के बाद परिवार दहशत में है। उसने पुलिस को बताया कि युवक के परिवार से पुरानी रंजिश चली आ रही है। आशंका है कि इसी रंजिश में यह तेजाबी हमला किया गया है। पीड़ित की ओर से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। 

उधर, एसएसआई राजेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह भी पड़ताल की जा रही है कि इस हमले के पीछे अन्य कारण तो नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें