फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बंदूक के कुंदों से ग्रामीण को बेरहमी से पीटा, हुई मौत

Wed, 19 Oct 2016 01:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
- फोटो : dna
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस की बर्बरता का मामला सामने आया है। बरेली के ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव लोहारनपुरवा में अवैध शराब पकड़ने के लिए पुलिस दबिश के दौरान गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों का आरोप है कि व्यक्ति की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने लाश को घटनास्थल से उठने नहीं दिया और जमकर हंगामा किया। हालत की नजाकत को देखते हुए पुलिस टीम वहां से भाग खड़ी हुई। बरारी ग्राम पंचायत के मजरा लोहारनपुरवा में अवैध रूप से शराब बनने की सूचना पर मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे पुलिस गांव में गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

बंदूक के कुंदे से करते रहे पुलिसकर्मी वार

- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में किसी काम से आए तंबोलिन पुरवा गांव निवासी 40 वर्षीय राम चंद्र तंबोली को पकड़ लिया। एक सिपाही ने बंदूक के कुंदे से उसकी बुरी तरह पिटाई की। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रामचंद्र की मौत से गांव में गुस्सा भड़क उठा तो पुलिस टीम वहां से भाग निकली।

तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर पूर्व विधायक और सपा नेता यशपाल चौधरी ने कहा है कि यदि मृतक के परिवार वाले चाहेंगे तो दोषी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा, तभी पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें