One year after his death excise official transferred
- फोटो : demo
चेन्नई में एक शख्स ने नशे की हालत में सुसाइड करने की कोशिश की, लेकिन इसकी कीमत बुजुर्ग महिला को अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ी है। दरअसल शख्स सेल्वामुरूगन 30 फुट ऊंचाई से तो कूदा, लेकिन वह नीचे ग्राउंड में लेटी बुजुर्ग महिला शारदा पर जा गिरा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सेल्वामुरूगन का झगड़ा उसकी पत्नी और पत्नी के भाई से काफी समय से चल रहा था। हालांकि झगड़े की वजह पुलिस ने नहीं बताई है, लेकिन उस दिन सेल्वामुरूगन ने छत से कूदने की धमकी दी। पत्नी और भाई ने धमकी पर गौर नहीं किया और उसे यह कदम उठाने से नहीं रोका।
पत्नी के इस व्यवहार से बौखलाए पति ने सुसाइड का कदम उठा लिया। उसके इस कदम में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है, जबिक उसे गंभीर चौंटे आई है।
बुजुर्ग महिला अपने कोट को सूखाने के लिए लेटी थी ग्राउंड में
मौत
- फोटो : file
खबरों के अनुसार मृत महिला शारदा अपने घर के बाहर कोट को सुखा कर ग्राउंड पर ही लेट गई। हालांकि और लोग भी ग्रांउड में लेते थे लेकिन सेल्वामुरुगन महिला पर ही आकर गिरा। पुलिस का कहना है कि सेल्वामुरुगन छत पर सुसाइड करने के लिए ही चढ़ा था, लेकिन उसने यह नहीं देखा की ग्राउंड में लोग लेटे हुए है।
पुलिस का कहना है कि सेल्वामुरूगन के सर पर गंभीर चौटें आई हैं और उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही जिस वक्त उसने यह कदम उठाया था, वह नशे में था। बताया जा रहा है गंभीर चौटें आने की वजह से दोनों को दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया है। जहां पर महिला को मृत घोषित किया गया जबकि सेल्वामुरूगन का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि सेल्वामुरुगन की हालत गंभीर है।