मुंबई के सांताक्रुझ में एक 26 साल की महिला को अपने प्रेमी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार 43 साल के तिलकराज आर राजपूत महिला को जबरन नाजायज रिश्ते में बने रहने के लिए मजबूर करता था। हादसा सातांक्रुझ के एसवी रोड पर शनिवार रात 11.30 बजे से 12.30 बजे के बीच हुआ है।
पुलिस ने राजपूत की लाश काले रंग की एसयूवी से बरामद की है। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद राजपूत को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। तिलकराज की ब्लैकमेलिंग से परेशान आरोपी महिला ने दो और लोगों के साथ उसकी हत्या करने की साजिश रची थी।
रोनिता को पुलिस सोमवार सुबह फोन ट्रेस कर पकड़ा है। अपने कबूलनामे में उसने खुलासा किया है कि उसके पति को सब न पता चल जाए इसलिए तिलकराज की स्काफ से गला घोंट कर हत्या कर दी। रोनिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे 3 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
पांच साल पहले आए थे दोनों नजदीक
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
दरअसल महिला और प्रेमी दोनों ही शादी शुदा थे लेकिन 5 साल पहले उन दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। आरोपी महिला रोनिता जूहू के एक होटल में रिशेपसनिष्ट का काम करती थी और वह पांच साल पहले तिलकराज के साथ रिश्ते में बंध गई ।
दो साल पहले रोनिता की शादी हुई थी और वह तिलकराज के साथ बनाए हुए रिश्ते का खत्म करना चाहती थी, लेकिन तिलकराज उसके पति को सब बता देने की धमकी देने लगा और उसे रिश्ते का न खत्म करने के लिए दबाव बनाता रहा।