फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में मिला धोखा तो युवक ने गूगल से पूछा- जल्दी कैसे मरूं और फिर....

Tue, 04 Jul 2017 02:53 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
पवनजीत सिंह कोहली - फोटो : Mid Day
विज्ञापन
प्यार में धोखा मिला तो युवक जिंदगी खत्म करने के तरीके ढूंढने लगा। उसने न जाने कितनी बार तो गूगल से पूछा कि मरने का सबसे आसान रास्ता क्या है ?. और फिर एक दिन कूदकर जान दे दी। ये कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि हकीकत है। 
विज्ञापन


मिड डे कि रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई का पवनजीत कोहली दिनभर हंसता और हंसाता रहता था। किसी को कानोंकान ख़बर तक न थी कि वह एक दिन जान दे देगा।

बात भी इतनी कि उसकी प्रेमिका की कहीं और सगाई हो गई। इसके बाद वह इतना दुःखी रहने लगा कि गूगल से मरने के तरीके पूछने लगा और आखिर सोमवार को उसने खुदकशी कर ली। 
विज्ञापन

जन्मदिन पर पापा ने दी थी ऑडी

जब घरवालों को यह बात पता लगी तो वे सन्न रह गए। अभी हाल ही में तो पवनजीत को पापा ने बर्थडे पर ऑडी गिफ्ट की थी। 

पुलिस के मुताबिक जांच में पता लगा है कि पवनजीत डिप्रेशन में था। माना जा रहा है कि गर्लफ्रेंड की कहीं और सगाई हो जाने की वजह से उसने खुदकशी की हो। क्योंकि जब पुलिस वालों ने उसका मोबाइल खंगाला तो उसमें मरने के तरीके गूगल किए हुए थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें