फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चॉकलेट दिलाने के बहाने सौतेला पिता करता था मासूम का यौन शोषण

Thu, 12 Oct 2017 02:55 PM IST
Team Digital
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
बंगलुरु में पुलिस ने एक सौतेले पिता को अपनी बेटी के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता पिछले 3 महीनों से कक्षा 6 में पढ़ने वाली इस मासूम के साथ गंदी हरकतें कर रहा था।
विज्ञापन


घटना चांदपुरा के अनेकल मेन रोड की है, जहां आरोपी 13 वर्षीय मासूम को चॉकलेट और फिल्म दिखाने के बहाने एक कमरे में ले गया और वहां उसका यौन शोषण करने लगा। किसी से इस घटना की जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

ऐसे सामने आया मामला

रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
आखिरकार हफ्ते भर बाद हिम्मत कर उस मासूम ने सौतेले पिता के सारे कुकर्मों का काला चिट्ठा अपनी मां के सामने खोल दिया। जिसके बाद जीवन बीमा नगर पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया। 

मूलत: पश्चिम बंगाल की रहने वाली पीड़िता की मां की ये दूसरी शादी थी। अपने पहले पति को तलाक देने के बाद उसने केरला के रहने वाले 24 वर्षीय आरोपी के साथ अपना घर बसाया था। 2 बेटियों और अपनी मां के साथ बेकरी में काम करने वाले आरोपी पति जल्द ही अनबन के बाद अगल रहने लगा था, लेकिन उसका आना-जाना घर में बदस्तूर जारी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें