फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाग ने तीन मासूम भाई-बहन को काटा, एक की मौत, दो गंभीर

Thu, 12 Oct 2017 02:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
सांप - फोटो : File photo
विज्ञापन
नाग ने खेत में अपने पिता के साथ सो रहे तीन मासूम भाई बहन को डस लिया। सर्पदंश से एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन



जयपुर के नजदीक तूंगा थाना इलाके में अणतपुरा पंचायत क्षेत्र की है। तीनों को जयपुर के जेके लोन अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां उपचार जारी है। जहां गांव रतनपुरा बावड़ी में रहने वाले मांगीलाल सैनी अपने परिवार के साथ मकान के सामने खेत में सो रहा था। देर रात एक जहरीले सांप ने पलंग पर सो रहे मांगीलाल के दो मासूम बेटों और एक बेटी को डस लिया।

इस सर्पदंश से छह साल की बेटी संतरा की नींद खुल गई। वह चीख पड़ी और जोर-जोर से रोने लगी। चीख पुकार सुनकर बच्चों के पिता मांगीलाल और अन्य परिजन भी जाग गए। सर्प के काटने का पता चलने पर परिजन बदहवास हो गए। उन्होंने तत्काल तीनों बच्चों को परिजनों की मदद से तूंगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पकड़ लिया नाग और....

snake - फोटो : Demo pic
बच्चों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर्स ने उन्हें जयपुर रैफर कर दिया। जहां मांगीलाल के चार साल के बेटे लादू की मौत हो गई। जबकि दस माह के बालू और छह वर्षीय बेटी संतरा का अस्पताल में उपचार जारी है।

घटना के बाद मांगीलाल और उसके परिजनों ने सांप को पकड़कर मार डाला। इसके बाद उसे वहीं दफना दिया। वहीं, बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया। आज सवेरे घटना की जानकारी मिलते ही मांगीलाल के घर में काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

सूचना मिलने पर तूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, ग्रामीण अपनी खुद की और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें