फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले ने बहनोई से सबके सामने कराया अपनी नई दुल्हन का रेप

Wed, 13 Jul 2016 06:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
आरोपी दूल्हा और बहनोई - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
शादी करने के बाद खुशनुमा जिंदगी का ख्वाब संजोए 22 वर्षीय दुल्हन के अरमान उस वक्त चकनाचूर हो गए जब उसके पति ने उसे अपने बहनोई को तोहफे में दे दिया। आरोपी बहनोई ने दो बार उसका बलात्कार किया।
विज्ञापन


इससे भी ज्यादा शर्मनाक बात यह हुई कि जब दुल्हन ने बलात्कार की घटना के बारे में अपने पति को बताया तो पति ने उसके कपड़े उतारकर सभी घरवालों के सामने फिर से उसका बलात्कार कराया।

मामला महाराष्ट्र के पालघर का है। मिड-डे के अनुसार, पालघर के बोइसर इलाके में पीड़िता की शादी अभी सात जुलाई को ही हुई ‌थी। शादी ने दो दिन बाद ही उसके पति के बहनोई ने उसका बलात्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन के कपड़े उतार कर बोला दूल्हा, मेरे सामने करो रेप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के दो‌ दिन बाद उसके पति बहनोई घर में आया था। उसके अकेले पाकर उसने दुल्हन के साथ जोर जबरदस्ती की। दुल्हन ने घटना के बारे में ‌अपने पति को बताया तो वह और भी वहसी निकला।

पति ने अपने जीजा को बुलाया और घर वालों के सामने ही दुल्हन के सारे कपड़े उतार दिए। इसके बाद अपने बहनोई से बोला कि उसका रेप कैसे किया था एक बार फिर से करके बताओ। साले की इसी डिमांड पर अरोपी बहनोई ने दुल्हन का फिर से रेप किया।

सबके सामने बलात्कार हो रहा था तब आरोपी बहनोई की पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्य भी खड़े होकर घटना को देखते रहे।

घटना से घबड़ाई दुल्हन ने पड़ोस के उस मौलवी के पास जाकर आपबीती बताई जिसने दोनों का निकाह कराया था। मौलवी ने दुल्हन को सलाह दी की वह पुलिस को इस बारे में बताए क्योंकि वह खुद इस मसले पर कुछ नहीं कर सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें