फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत के नाम पर छली गई लखनऊ विवि की छात्रा

Sun, 03 Apr 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में लखनऊ विश्वविद्यालय की एक छात्रा मोहब्बत में छली गई। जिस प्रेमी के लिए उसने धर्म परिवर्तन किया, अब उसने ही निकाह करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


आरोप है कि निकाह के लिए दबाव बनाने पर प्रेमी और उसके परिजनों ने छात्रा के साथ मारपीट की। उसे जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने कटघर थाने में आरोपी प्र्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। छात्रा मूल रूप से सीतापुर की रहने वाली है और लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी कर रही है।
विज्ञापन


करीब डेढ़ साल पहले लखनऊ में उसकी मुलाकात नागफनी थानाक्षेत्र के डेहरिया मोहल्ला निवासी मो.साहिब पुत्र मो. अकरम से हुई थी। तब अकरम लखनऊ में अपने रिश्तेदार के घर गया था।
विज्ञापन

घर गई तो प्रेमी के परिजनों ने की पिटाई

यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
कुछ ही दिनों में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी और शादी करने का मन बना लिया था। मो. साहिब के कहने पर छात्रा ने अपना धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपना लिया था।

इसके बाद मो. साहिब छात्रा को लेकर मुरादाबाद आ गया और उसने करूला में छात्रा को किराये का मकान दिला दिया था। छात्रा ने पुलिस को बताया कि जब भी उसने मो. साहिब से निकाह करने को कहा तो वह टाल मटोल करने लगा।

उसके साथ मारपीट की। जब वह आरोपी के घर शिकायत करने गई तो उसके भाई मो. सालिम मंसूरी, मो. हसन, और बहन व मां ने भी मारपीट की। इसके अलावा उसे धमकी दी कि वह शहर छोड़कर चली जाए। वरना उसकी हत्या करा दी जाएगी।

सीओ कटघर महेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भिजवा दिया है। घटना की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें