उत्तर प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था में ऑनर किलिंग के मामलों की भरमार बनी रहती हैं। ऑनर किलिंग के मामलों में दुश्मन बने माता-पिता या रिश्तेदार प्यार के खात्मे के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। यूपी के आगरा से ऑनर किलिंग का ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां प्रेमी-प्रेमिका का कत्ल करके उनका शव कुएं में फेंक दिया गया है।
पुलिस ने हत्या के आरोप में मृत प्रेमी-प्रेमिका के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को शक है कि दोनों के परिजनों ने ही उन्हें मारकर कुएं में फेंका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों को दोनों के प्रेम की खबर लग चुकी थी। लेकिन, लोगों ने दोनों को एक दिन पहले आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद ही वो नजर में चढ़ गए।