यूपी के वाराणसी में नशे की लत में डूबे एक पति और पिता ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया की किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए। जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार की देर रात शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पत्नी और तीन बच्चों पर तेजाब फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसे चारों को पुलिस ने अस्पताल भेजवाया। आरोपी घटना के बाद से फरार है।
पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कर ली गई है। गांव में फेरी कर पुराने कपड़े और कबाड़ खरीद और बेचकर आजीविका चलाने वाला पांचू (55) करीब तीन साल पहले बड़ा गांव पहुंचा था और तभी से यहां मुस्ताक अहमद के बरामदे में परिवार के साथ रहता है। लेकिन, शराब की लत ने पांचू के परिवार को जकड़ा हुआ था।