हैदराबाद में बाप-बेटे ने नाबालिग घरेलू सहायिका का अपने घर में कथित तौर पर यौन शोषण किया है। दोनों की पहचान सुधाकर रेड्डी(60) और भारत कुमार रेड्डी (30) के रूप में हुई है और वह दोनों ही पेशे से वकील हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों करीब छह महीने से नाबालिग का यौन शोषण कर रहे थे।
दरअसल, कुछ साल पहले ही पीड़िता को घर में काम रखने के लिए रखा गया था। एनडीटीवी की खबर के अनुसार वे दोनों अपने परिवार के साथ चेत्नयापुरी इलाके की ग्रीनहिल्स कॉलोनी में रहते हैं। परिवार में दोनों आरोपियों की पत्नियां भी रहती हैं।