फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई का भद्दा प्रस्ताव, जवाब में गुस्साई महिला ने सरेआम पीटा

Tue, 21 Feb 2017 12:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में महिलाएं की सुरक्षा की लचर व्यवस्था को लेकर अहमदाबाद से एक नया मामला सामने आया है। यहां कानून के रखवाले एक एएसआई को एक महिला ने छेड़छाड़ के आरोप में सरेआम पीटा है। फल की रेहड़ी लगाने वाली महिला का आरोप है कि एएसआई ने उसके आगे भद्दा प्रस्ताव रखा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


महिला का यह भी आरोप है कि वो नशे में धुत था। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों के बीच जमकर पिटाई करने के बाद पीड़ित महिला उसी को किसी तरह थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। बता दें कि घटना ठक्कर नगर के पास हुई है।

पीड़िता ने रोज की तरह यहां अपनी रेहड़ी लगाई हुई थी, तभी एएसआई अमृत खाटूजी वहां आ पहुंचा। अमृत, महिला पर रेहड़ी हटाने का दबाव बनाने लगा। इस बीच अमृत ने महिला के आगे भद्दा प्रस्ताव रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से निकलते ही शराब पी ली थी एएसआई ने

इसके बाद महिला, अमृत को गालियां देती हुई बीच सड़क पर ले आई। जिस वक्त वो आरोपी अमृत की पिटाई कर रही थी, वहीं लोग वीडियो बना रहे थे। मामले की गंभीरता से जांच को लेकर असिस्टेंट कमिश्नर (आई डिविजन) एस. रघुवंशी ने कहा कि एएसआई जब महिला को वहां से रेहड़ी हटाने के लिए कहा तभी दोनों के बीच बहस हो गई और हालात हाथापाई तक पहुंच गई। सूत्रों के मुताबिक अमृत ने घर से ड्यूटी पर जाने के दौरान ही कथित तौर पर शराब पी ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें