फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के रेप केस में पिता जेल में, मां फंसी बाबा के चुंगल में...जिसने कर दिया कांड

Sun, 29 Oct 2017 02:48 PM IST
amarujala.com- presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
नाबालिग बेटियों के रेप के आरोप में  पिता जेल में बैठे हैं, मां एक बाबा के चुंगल में फंस गई। अब पीड़िता ने उसी बाबा पर रेप का आरोप जड़ दिया है।
विज्ञापन


बाबा राम रहीम के बाद अब राजस्थान के जोधपुर के महंत सुंदरदास के खिलाफ दिल्ली की एक महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

पढ़ें:- रेप केस में फंसा एक और बाबा, महिला संग शारीरिक संबंध बनाते वीडियो वायरल

महिला ने बाबा पर अपने पति को झूठे मुकदमे में फंसवाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का पति फिलहाल उसकी ही बेटियों के साथ दुष्कर्म के आरोप में दिल्ली की जेल में बंद है। महंत सुंदरदास का सब्जी मंडी इलाके में आश्रम है।
विज्ञापन


बाबा अक्सर यहां आते हैं। पीड़िता अपने पति और बेटियों के साथ रूपनगर इलाके में रहती है। पीड़िता का आरोप है कि नवंबर 2014 को वह बाबा के दर्शन के लिए आश्रम आई थी। आश्रम में बाबा ने उसे कमरे में बुुलाया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पूरी बात अपने पति को बताई। मामले की शिकायत रूप नगर थाने में की गई। लेकिन सब्जी मंडी का इलाका होने के कारण रूप नगर थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया। 

पढ़ें:- दरिंदगी की हदें पार, मुर्दाघर में महिला के शव के साथ हैवानियत करते पकड़ा गया मेल नर्स

न्याय मिलता नहीं मिलने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश के बाद सब्जी मंडी थाने में बाबा के खिलाफ दो अक्तूबर को छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया। हालांकि पीड़िता ने 164 के बयान में दुष्कर्म करने का ही आरोप लगाया है। 
   
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त जतिन नरवाल ने कहा कि छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें