वहीं बिन्नी के पति गुरमीत वालिया के वकील विवेत राज सिंह ने डायरी में लिखी सभी बातों को गलत बताया और कहा कि बिन्नी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और उनका मुंबई में इलाज चल रहा था।
आईआरएस अफसर के सुसाइड के बाद पुलिस ने उनके पति और सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 10 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद 7 सितंबर को उन्हें अग्रिम जमानत पर रिहा कर दिया गया। और बजाज नागर पुलिस के सामने मामले की जांच के लिए पेश किया गया।
बिन्नी के पिता ने एक सीसीटीवी फुटेज भी साझा कि जिसमें वह अपनी 16 साल की नौकरानी से बात कर रही है। और नौकरानी ने ये बात मानी है कि बिन्नी के पति वालिया ने उसका यौन शोषण किया है।
वहीं वालिया के वकील का कहना है कि बिन्नी के पिता ने ये आरोप एक महीने बाद क्यों लगाए। मामले पर जयपुर ईस्ट के डीसीपी गौरव यादा का कहना है कि नौकरानी की तलाश की जा रही है।
उसका पता चलते ही उसका बयान लिया जाएगा। जिसके बाद अगर वह कहती है कि उसके साथ वो सब हुआ तो केस दर्ज किया जाएगा।