फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न मर्डर केस के जांच अधिकारी का तबादला, भेजे गए पंचकूला

Wed, 04 Oct 2017 04:41 PM IST
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
प्रद्युमन ठाकुर, हत्या का आरोपी अशोक
विज्ञापन
गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न मर्डर केस की जांच में जुटेअफसरों पर अब गाज गिरना शुरू हो चुका है। इस मामले में सबसे पहले भोंडसी के एसएचओ नप गए। उनका ट्रांसफर कर दिया गया है।  
विज्ञापन

       
Trending Videos

ट्रांसफर लिस्ट (फाइल फोटो)
आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक भोंडसी थाने के एसएचओ नरेंद्र खटाना का पंचकूला ट्रांसफर कर दिया गया है। नरेंद्र खटाना प्रद्युम्न हत्या केस की जांच अधिकारी रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इस ट्रांसफर को एक रुटीन प्रक्रिया बताया है। बता दें कि प्रद्युम्न मामला सीबीआई को ट्रांसफर किया जा चुका है। 

8 सितंबर को गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के छात्र प्रद्युम्न की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद कंडक्टर ने अपना गुनाह कबूल किया था। स्कूल मालिकों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। वहीं, कंडक्टर फिलहाल जेल में है।  
विज्ञापन

Pradyuman murder case
गौरतलब है कि छात्र प्रद्युम्न के पिता ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने रायन इंटरनेशनल स्कूल के मालिक पिंटो परिवार को राहत देते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। हाई कोर्ट में पिंटो परिवार ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। कोर्ट ने इस याचिका पर 7 अक्टूबर को सुनवाई के लिए कहा था। जिससे पिंटो परिवार को गिरफ्तारी से राहत मिल गई थी। कोर्ट के इसी आदेश को प्रद्युम्न के पिता ने सर्वोच्च अदालत में चैलेंज किया है। वहीं सीबीआई ने हाई कोर्ट से पिंटो परिवार के खिलाफ सबूत देने के लिए समय मांगा था। सीबीआई अभी तक पिंटो परिवार से जवाब-तलब नहीं कर पाई है। हालांकि, कोर्ट ने पिंटो परिवार को सीबीआई जांच में शामिल होने के लिए आदेश दिए हैं। इससे पहले मुंबई हाई कोर्ट से भी पिंटो परिवार को राहत नहीं मिली थी। कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें