फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में भी इंद्राणी ने किया क्राइम, अब सामने आई नई जालसाजी

Thu, 09 Feb 2017 11:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने जेल में भी अपराध किया है। इंद्राणी की एक जालसाजी सामने आई है जिसकी वजह से फिर साफ हो गया है कि वो अपनी चालबाजियों से कभी बाज नहीं आएंगी।
विज्ञापन

इंद्राणी ने अपने पति पीटर मुखर्जी के साथ धोखा करने की कोशिश की है। मीडिया खबरों के मुताबिक इंद्राणी ने पीटर के फर्जी दस्तख्त करके पैसों की धांधली को अंजाम देने की कोशिश की है।

इंद्राणी ने बैंकों में फर्जी दस्तख्त की चिट्ठी भेजी है जिसके मुताबिक पीटर अपने हक का सारा पैसा सरेंडर करना चाहते हैं। इंद्राणी ने जिन दो बैंकों को ये लेटर भेजा है वो मुंबई स्थित सिंडिकेट बैंक और दूसरा न्यूजीलैंड का बैंक है। दरअसल, इन दोनों बैंकों में इंद्राणी और पीटर का ज्वाइंट अकाउंट खुला है।
विज्ञापन

पीटर के वकील रह गए दंग

पीटर के साथ अकांउट होने की वजह से न तो इंद्राणी पैसे निकाल पा रही है और न ही फिक्स डिपोजिट को तोड़ पा रही है। और अब इंद्राणी के फर्जी दस्तख्त से पीटर के वकील दंग रह गए हैं। पीटर के वकीलों ने सीबीआई कोर्ट को इस संदर्भ में शिकायत दर्ज कराई है। कोर्ट ने बैंकों को दिए इंद्राणी के किसी भी चिट्ठी पर कदम उठाने से मना कर दिया है।

1 फरवरी को इंद्राणी ने कोर्ट से कुछ कागजों पर दस्तख्त करने की मंजूरी मांगी थी। कोर्ट ने ये इजाजत दे दी, पर इंद्राणी ने उस मंजूरी का गलत तरीके से फायदा उठाया है। बता दें कि पीटर, इंद्राणी और उनके पूर्व पति संजीव खन्ना को बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

इंद्राणी ने कत्ल के लिए बनाया था प्लान

अप्रैल, 2012  में इंद्राणी ने पति संजीव खन्ना की मदद से कथित तौर पर शीना की हत्या कर दी थी और लाश को डिब्बे में डाल कर फेंक दिया था। बताया जाता है कि शीना की जिंदगी को खत्म करने के लिए बनाए गए इस प्लान के बारे में पीटर को भी जानकारी थी, लेकिन वे चुप रहे। ये सब खुलासे इंद्राणी के ड्राइवर श्यामवर ने किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें