फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने किया फेसबुक पर LIVE SUICIDE, जानिए क्या थी वजह

Tue, 04 Apr 2017 09:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
24 साल के एक छात्र ने सोमवार को मुंबई के एक होटल की 19वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। उसने सुसाइड को फेसबुक पर लाइव किया। ये घटना बांद्रा वेस्ट के ताज लैंड्स इंड होटल में शाम के करीब 6:30 पर हुई। 
विज्ञापन


छात्र के सुसाइड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने बताया छात्र का नाम अर्जुन भारद्वाज है। उसने एक सुसाइट नोट भी छोड़ा है जिसमें लिखा हुआ है कि डिप्रेशन की वजह से उसने ये कदम उठाया। अर्जुन नर्सी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में बीकॉम थर्ड ईयर का छात्र था। 

होटल प्रशासन ने बताया कि अर्जुन सुबह 3:30 बजे होटल में आया था। छात्र ने खाने का ऑर्डर दिया लेकिन उसके हावभाव से ऐसा नहीं लग रहा था कि वो ऐसा कदम उठा लेगा। 
विज्ञापन


बांद्रा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर निवृत्ति ठाकरे ने बताया उसने कुर्सी की मदद से खिड़की का शीशा तोड़ा, इसके बाद उसने छलांग लगा दी। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने लिखा है कि वो डिप्रेशन का शिकार था। उसने आगे लिखा कि वो ड्रग्स का आदी हो चुका है इसलिए उसे ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है। ठाकरे ने बताया कि अर्जुन बेंगलुरु का है। घटना की सूचना उसके घरवालों को दे दी गई है। 

पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर लिया है। फेसबुक लाइव वीडियो में छात्र को सुसाइड करने के तरीके बताते सुना जा सकता है। इसके साथ ही उसे शराब और सिगरेट पीते हुए भी देखा जा सकता है। एक सूत्र ने बताया कि छात्र का लाइव वीडियो देखकर होटल प्रशासन को सूचित कर दिया गया था। 

पुलिस ने मीडिया से छात्र के लाइव सुसाइड का वीडियो न दिखाने का अनुरोध किया है। पुलिस के संयुक्त आयुक्त देवन भारती ने कहा कि ये वीडियो दिमाग को परेशान करने वाला है, इससे युवाओं के दिमाग पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें