एक दिल दहला देने वाली घटना में एक बिजनेसमैन ने अपनी पत्नी का कत्ल कर उसके शव को टुकड़ों में काट डाला। शव के टुकड़े करने के बाद आरोपी ने उसे एक सूटकेस में भरा और जंगल में फेंकर उसमें आग लगा दी।
मामला हैदराबाद के माधवपुर का है। इंडिया टुडे के अनुसार, आरोपी जब इस भयावह काम को अंजाम दे रहा था तब कार में बैठी उसकी पांच वर्ष की बेटी उसका इंतजार कर रही थी। सूटकेस को आग लगाकर जैसे ही वह अपनी कार के पास लौटने लगा वैसे ही उसकी कार कीचड़ में फंस गई।
इसके बाद फिर उसने स्थानीय लोगों को मदद के लिए बुलाया तो लोगों ने देखा कि उसकी कार में खून लगा हुआ है। ग्रामीणों ने कुछ गलत होने के शक में पुलिस को मामले की जानकारी दी तब जाकर हत्याकांड का खुलासा हुआ।