फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनकी पति ने नहाती हुई पत्नी का वीडियो बनाया और फिर...

Mon, 30 Jan 2017 05:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के क्षेत्र सुरेंद्रनगर में एक पति की हैवानियत सामने आई है। दहेज की भूख में पागल रहने वाले पति ने अपनी नहाती हुई पत्नी का वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। सिरफिरे पति ने इस वीडियो के आधार पर धमकी दी और कहा कि वो जल्द से जल्द दहेज की राशि का इंतजाम कर ले।
विज्ञापन


मीडिया खबरों के मुताबिक वह काफी लंबे समय से अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता आ रहा था। लेकिन, पत्नी को जरा भी अंदाजा नहीं था कि वो इस हद तक गिर जाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी पिछले साल फरवरी में हुई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

wife husband fighting
शादी के कुछ दिन बाद ही आरोपी पति ने उसे दहेज के लिए दुखी करना शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक उसके पिता ने शादी में करीब 30 लाख रुपये का खर्चा किया और महंगी चीजें भी पति को दी। लेकिन, पति का इससे मन नहीं भरा और वो 10 लाख की नकदी मांगने लगा।

इस बीच दोनों में झगड़े इस कदर बढ़े कि दोनों पक्षों के परिजनों को मामला शांत करने के लिए बीच में आना पड़ा। परिजनों के समझाने के बाद पति कुछ दिन तक तो सही रहा लेकिन फिर से 10 लाख रुपये का दबाव बनाने लगा और पैसे लेने के लिए नया तरीका अपनाया और पीड़िता की नहाती हुई वीडियो बना ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें