फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंफोसिस कैंपस में महिला इंजीनियर की हत्या, गार्ड गिरफ्तार

Mon, 30 Jan 2017 04:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला इंजीनियर का बेरहमी से कत्ल किया गया है। ये महिला इंजीनियर चर्चित कंपनी इंफोसिस में काम करती थी। हत्या के शक में बिल्डिंग के सिक्युरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


मीडिया खबरों के मुताबिक रसिला राजू नाम की युवती की हत्या कंप्यूटर केबल से गला घोंट कर की गई। हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। रसिला की लाश को हिंजेवाड़ी के राजीव गांधी इन्फोटेक पार्क में इंफोसिस की नौवीं मंजिल से बरामद किया गया।   25-year-old woman from Kerala, working at Infosys Pune, found dead inside office premises. Infosys security guard detained by Police. — ANI (@ANI_news) January 30, 2017
विज्ञापन


 
विज्ञापन

गार्ड पर है शक

मौत की उलझी गुत्थी में गिरफ्तार हुए गार्ड से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गार्ड घटनास्थल पर कई बार आया, लेकिन वारदात के बाद वो फरार हो गया। बता दें कि घटना शाम करीब 5 बजे की है। इस दौरान कंपनी का एक अधिकारी रसिला को लगातार फोन मिला रहा था, लेकिन वो जवाब नहीं दे रही थी। 

इसके बाद उसने बिल्डिंग के दूसरे गार्ड को चेक करने के लिए भेजा, तो उसने रसiला को अपने टेबल पर बेहोश पाया। गार्ड ने अधिकारी को इस बारे में जानकारी दी, जिसने मौके पर पहुंच कर पुलिस को खबर की। बताया जा रहा है कि रसiला अपनी छुट्टी के दिन भी ऑफिस में काम करने के लिए आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें