फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद लटक गया पंखे से

Mon, 06 Feb 2017 05:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : india today
विज्ञापन
पुणे के अंबेगांव से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई जहां एक शख्स ने अपने बीवी और बच्चों को कत्ल करने के बाद सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक शख्स की लाश को पंखे से लटका हुआ पाया। वहीं दूसरी तरफ घर के दूसरे कमरे में फैमिली के बाकी लोगों की लाश पड़ी हुई मिली।
विज्ञापन


हालांकि, अभी तक आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इस सुसाइड नोट में लिखा है कि हमारी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। पुणे मिरर की खबर के अनुसार आत्महत्या करने वाले शख्स का नाम है, जिसकी पत्नी का नाम स्वाति है। दोनों बेटियों के नाम तेजस (16) और वैषणवी (12) है।
विज्ञापन

खिड़की तोड़कर घर में घुसे तो मिली लाशे

घटना रविवार सुबह की है, जब अंबेगांव के दत्तांनगर की तेलको कॉलोनी में ये हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक पड़ोसियों ने घर में काफी देर तक कोई हचलत नहीं देखी। इस बीच जब उन्होंने गेट खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद जब एक पड़ोसी खिड़की तोड़ घर में घुसा तो उसने दीपक लाश को पंखे से लटके हुए देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने लाशों को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें