पुलिस को एक गुमनाम शख्स का फोन आया, जब जांच की गई तो पुलिस भी हैरान रह गई। जानिए पति ने ऐसा क्या किया। घटना महाराष्ट्र के ठाणे की है। भिवंडी के एक गांव में रहने वाले 28 साल के एक शख्स ने पहले तो अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और अपना अपराध छिपाने के लिए उसके शव को श्मशान घाट पर ले जाकर दफना दिया।
पुलिस ने शव को निकालकर जांच शुरू कर दी है। हत्यारे को सोमवार को सुबहर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक दीवनमल गांव में एक 28 वर्षीय व्यक्ति अपनी 28 वर्षीया पत्नी और 12 साल की बेटी के साथ रहता था।
पढ़ें:- पांच बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर किया था घिनौना काम, हैरत में पड़ गई पुलिस
छोटी-मोटी बात पर दोनों में खूब झगड़ा होता था। निजामपुरा थाने के सीनियर इंस्पेक्टर आरई यादव ने बताया कि 13 अक्तूबर की रात को जब उनकी बेटी अपने दादा-दादी के यहां गई थी, तो दंपती में फिर झगड़ा हुआ।
पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने इसकी पुलिस में शिकायत भी की। इसके बाद वह उनके घर गई तो देखा कि वह व्यक्ति अपनी पत्नी को बुरी तरह पीट रहा है। जब उसने रोकने की कोशिश की तो आपस का मामला बताकर दखलंदाजी न करने की हिदायत देकर उसे वापस लौटा दिया गया।