फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर : पत्नी को सरेराह कुल्हाड़ी से काट डाला, गिरफ्तार

Wed, 26 Sep 2018 03:55 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, खुटार (शाहजहांपुर)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी युवक ने पत्नी को सरेराह कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय पत्नी दो अन्य महिलाओं के साथ शौच के लिए खेत जा रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सास-ससुर को भी षड्यंत्र रचने का आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी मुकेश कुमार नशे का आदी है। आए दिन 35 वर्षीय पत्नी पिंकी को पीटते रहता था। वह मंगलवार सुबह जंगल जाने की बात कहकर घर से जल्दी खाना खाकर निकला था। इसके बाद पिंकी सुबह नौ बजे मोहल्ले की ही दो महिलाएं व छह वर्षीय बेटे राज के साथ शौच को निकलीं।

पिंकी अभी मोहल्ले से निकल ही पाई थी कि पीछे से मुकेश आ गया। मुकेश बेटे को जबरन जंगल ले जाने का प्रयास करने लगा तो पिंकी ने पुत्र को छीन लिया। इस पर मुकेश ने साइकिल से कुल्हाड़ी निकालकर पत्नी पर हमला बोल दिया। जान निकलने तक मुकेश पत्नी पर वार करता रहा।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से खेत में घेराबंदी कर आरोपी को कुल्हाड़ी के साथ दबोच लिया। पिंकी के पिता हरिराम सिंह ने मुकेश पर हत्या और उसके माता-पिता को इस घटना में षडयंत्र रचने का आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें