फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाकिर नाईक की विचारधारा से प्रभावित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स की नर्स से रेप का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


जाकिर नाईक की विचारधारा से प्रभावित है आरोपी
सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से कर रही हैं पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण जिले की हौजखास थाना पुलिस ने एम्स की नर्स से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मामला दर्ज होने के बाद मुंबई भाग गया था। नर्स ने शिकायत में खुलासा किया है कि केरल निवासी आरोपी इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक की विचारधारा से प्रभावित है। आरोपी के फेसबुक अकाउंट से कई आपत्तिजनक पोस्ट व वीडियो मिले हैं। दक्षिण जिला डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि आरोपी से सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही हैं।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान माल्लिपुरा (केरल) निवासी अमल उर्फ मो. फजल के रूप में हुई। वह फेसबुक के जरिये युवतियों से दोस्ती करता था। पीड़ित एम्स की नर्स से भी उसकी फेसबुक से दोस्ती हुई। नर्स ने शिकायत में कहा कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी फेसबुक पर खुद को ट्रेवल एजेंट बताता था। नर्स की शिकायत पर जब हौजखास थाने में मामला दर्ज हुआ, तो आरोपी मुंबई भाग गया। पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। उसे चार दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी कितनी लड़कियों के साथ दोस्ती कर वारदात कर चुका है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें