फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का बनाया बंधक जैसा हाल, पति सिगरेट से जलाता था हाथ

Sat, 01 Apr 2017 01:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
- फोटो : mid-day
विज्ञापन
दहेज के नाम पर दुखी करने की खबरें आती रहती हैं, लेकिन मुंबई से इससे जुड़ा एक अलग मामला सामने आया है। यहां एक महिला से शख्स ने शादी करने के बाद उसे एक साल तक इसलिए अलग रखा क्योंकि वह अपने परिवार को ये सच बता नहीं पाया। लेकिन जब पानी सिर के ऊपर से जाने लगा तो महिला आरोपी के घर पहुंच गई।
विज्ञापन


यहां पर अपने हक की लड़ाई लड़ना उसे भारी पड़ गया, क्योंकि वो पति और ससुराल वालों के हाथों प्रताड़ना का शिकार बन गई। उसे एक बंधक की तरह घर में रखा जाता था। यहां उसे दहेज के नाम पर रोज पीटा जाता था। इतना ही नहीं कथित तौर पर उसके हाथों को सिगरेट से जलाया गया। जेजे नगर पुलिस ने आरोपी पति और परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच की जा रही है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वो अंधेरी की एक प्राइवेट फर्म में काम करती थी। उसने अगस्त 2016 में सनकी से शादी कर ली, लेकिन दोनों ने अपने घरों में नहीं बताया। राधिका अपने घर में रहने लगी और इंतजार करने लगी कि कब अनिरुद्ध अपने घर में शादी की बात बताएगा। लेकिन उसे महसूस हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है। लेकिन विरोध करने पर उसका कुछ ये हाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें