फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अश्लील मैसेज भेजने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, लड़की ने बयां की आपबीती

Sat, 01 Apr 2017 12:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ एंटी रोमियो स्कॉयड की मदद से लड़कियों को हर सुरक्षा देना चाहते हैं। लेकिन इसको चलाने वाले पुलिस वाले ने इसकी धज्जियां उड़ाई है। एक लड़की का आरोप है कि थानेदार उसे अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करता है। लड़की ने तंग आकर इसकी शिकायत सीएम आदित्यनाथ से की। 
विज्ञापन


मामलों को गंभीरता से लेते हुए यूपी पुलिस ने थानेदार को सस्पेंड कर दिया है। इतना ही नहीं उसके खिलाफ उसी के थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई है। आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323,504,506,354डी और 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस वाला उसे लगातार मैसेज भेज कर अपना ऑफर देता था। विरोध करने पर वो उसे गुंडों से भी परेशान करवाया करता था। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वो उसे आई लाइक यू, आई लव यू के मैसेज भेजता था। तंग आकर पीड़िता ने बड़े अधिकारी से संपर्क भी साधा, लेकिन ये पता चलने के बाद आरोपी उसे और परेशान करने लगा।
विज्ञापन


मीडिया की खबरों के मुताबिक पीड़िता आरोपी से इस कदर परेशान थी कि उसने उस व्हॉट्सएप चैट भी अधिकारियों को सौंप दी है जिसमें अश्लिल मैसेज भेजे गए थे। चैट में पीड़िता ने कहा भी आप मेरे पिता की उम्र के हैं, फिर भी इस तरह की बाते, आपको शर्म आनी चाहिए। लेकिन इसके बावजूद आरोपी उसे मैसेज करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें