उत्तरी बंगाल के सिलीगुड़ी शहर की ज्वैलरी शॉप से गहने लूटने की डकैतों की एक मजेदार कोशिश का मामला सामने आया है।
यह घटना आपको मजाकिया लग सकती है लेकिन डकैतों के एक गिरोह ने हिलकार्ट रोड पर स्थित ज्वैलरी शॉप पर अपनी योजना के तहत लूटने का भरसक प्रयास किया लेकिन वो बुरी तरह से असफल रहे हैं। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले ये डकैत न केवल किसी पर गोलियां चलाने में विफल हुए बल्कि उनके कॉलर को पकड़ाकर पीटा गया है।
पढ़ें- डेरे के रहस्य से उठा पर्दा, अस्पताल के भीतर चल रहा था गैरकानूनी ऑर्गन ट्रांसप्लांट
दरअसल, घटना कल 7 शाम में हिलकार्ट रोड पर स्थित ज्वैलरी शॉप में हुई है। लुटेरों ने दुकान में घुसते ही सुरक्षा में लगे गॉर्ड को डराने के लिए उसके पैर में गोली मारते हुए अन्य कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर शॉप लूटने की धमकी दी। इसके घटनाक्रम के बाद डकैतों ने एक-एक करके कीमती गहने हथियाने शुरु कर दिए। और दूसरी तरफ गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग शॉप के बाहर इकट्ठा हो गए। लेकिन डकैत सटर बंद कर गहने बटोरने में लगे रहे।
उसके बाद उन्हें लग रहा था कि वह बंदूक से लोगों को डराकर भागने में कामयाब हो जाएंगे लेकिन उनको मुंह की खानी पड़ी। हालांकि लुटेरों ने भीड़ को भगाने लिए कम से कम 15 राउंड फायरिंग की। लेकिन आक्रोशित भीड़ जमा रही और लुटेरों को अपने बीच घसीटकर जम कर पीटा। चौंकाने वाली बात यह है कि 10 लुटेरों के समूह में से केवल 3 ही भीड़ के हत्थे चढे।