फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौजखास में दुकानदार की दुकान में वार कर हत्या, सिर पर भारी वस्तु से किए गए हैं वार

Sat, 09 Sep 2017 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
दक्षिण जिले के हौजखास में बृहस्पतिवार की रात दुकानदार की हत्या करने का मामला सामने आया है। सिर पर भारी वस्तु से वार कर दुकानदार की हत्या डिपार्टमेंटल स्टोर में की गई है। हौजखास थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। स्टोर में लूटपाट नहीं की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम से पता चला है कि सिर पर चोट लगने से दुकानदार की मौत हुई है।
विज्ञापन


दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्यम बिश्वाल के अनुसार सुधीर गुप्ता(50) परिवार के साथ गोलमोहर पार्क में रहते थे। उनकी एफ-8, गौतम नगर हौजखास में डिपार्टमेंटल स्टोर है। बृहस्पतिवार देर रात वह दुकान से घर नहीं पहुंचे तो उनका बेटा शिवम गुप्ता ढूंढते हुए स्टोर पर पहुंचा। सुधीर गुप्ता दुकान में ही नीचे फर्श पर अचेत पड़े हुए थे।

वह उनको एम्स के ट्रामा सेंटर ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात करीब 11.40 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हौजखास थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार शाम तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।
विज्ञापन


डीसीपी चिन्मय बिश्वाल केअनुसार डिपाटर ़मेंटल स्टोर में लूटपाट नहीं की गई है। स्टोर के गल्ले में काफी मोटा कैश रखा हुआ था। स्टोर से कोई सामान भी गायब नहीं है। ऐसे में पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि लूटपाट के लिए हत्या नहीं की गई है। मौके को देखने से लग रहा है कि आरोपी ने स्टोर में फ्रेंडली इंट्री की है। पुलिस मान रही है कि किसी परिचित ने ही हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आपसी रंजिश के कोण से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें