ज्यादातर पुलिस वाले गलत वजहों से सुर्खियों में आते हैं लेकिन रेलवे पुलिस के एक जवान ने कुछ ऐसा किया जिसे जानकर आप सलाम करना चाहेंगे।
मामला यह है कि मुंबई के कल्याण स्टेशन में एक महिला अपने मासूम बच्चे के साथ चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह बच्चे को लिए हुए प्लेटफॉर्म पर गिर गई।
लेकिन वहां पर मौजूद पुलिसवाले ने देखा तो पलक झपकते ही लपककर महिला को पकड़ लिया। जवान की इस बहादुरी से महिला और उसका बच्चा दोनों सुरक्षित बच गए। इस जांबाज जवान का नाम बीएस नरवर है और सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है।
देवदूत बनकर महिला की जान बचाने की इस बहादुरी का वीडियो भी सामने आया है जिसे आप अगली स्लाइड में देख सकते हैं।